10 January 2026
IND-ENG दूसरा टेस्ट- गिल ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड:एक टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय कप्तान बने, पंत ने भी फिफ्टी लगाई

IND-ENG दूसरा टेस्ट- गिल ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड:एक टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय कप्तान बने, पंत ने भी फिफ्टी लगाई

भारत ने बर्मिंघम टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ 404 रन की बढ़त हासिल कर ली है। शनिवार को चौथा दिन है और दूसरा सेशन का खेल जारी है। भारत ने दूसरी पारी में 3 विकेट खोकर 224 रन बना लिए हैं। कप्तान शुभमन गिल और ऋषभ पंत पिच पर हैं। पंत को दो जीवनदान मिल चुके हैं। ये दोनों चौथे विकेट के लिए फिफ्टी पार्टनरशिप पूरी कर चुके हैं। गिल के बाद पंत ने फिफ्टी बना ली है। केएल राहुल 55 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जोश टंग ने बोल्ड कर दिया। उन्होंने यशस्वी जायसवाल (28 रन) को भी आउट किया था। करुण नायर (26 रन) को ब्रायडन कार्स ने कैच आउट कराया। गिल अब एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं। उन्होंने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा। कोहली ने 2017 में दिल्ली टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ 293 रन बनाए थे। कोहली ने तब पहली पारी में 243 और दूसरी पारी में 50 रन बनाए थे। बर्मिंघम टेस्ट की पहली पारी में 269 रन बनाने वाले गिल ने दूसरी पारी में 25 रन बनाने के साथ ही कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया। टीम इंडिया ने शनिवार सुबह 64/1 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। पहली पारी में भारत 587 और इंग्लैंड 407 रन पर ऑलआउट हुआ। भारत को पहली पारी में 180 रन की बढ़त मिली थी। मैच का स्कोरकार्ड… प्लेइंग-11 इंग्लैंड: बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स, जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टंग और शोएब बशीर। भारत: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, आकाशदीप, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।