
बर्मिंघम टेस्ट-608 चेज कर रही इंग्लैंड के 5 बैटर्स आउट:आकाश दीप ने पोप-ब्रूक को पवेलियन भेजा, 62 ओवर बाकी
बर्मिंघम टेस्ट में 608 रन का टारगेट चेज कर रही इंग्लैंड ने 5 विकेट पर 133 रन बना लिए हैं। कप्तान बेन स्टोक्स और जैमी स्मिथ नाबाद हैं। यहां से इंग्लैंड को 61 ओवर में 475 रन बनाने हैं, जबकि भारत को 5 विकेट की जरूरत है। ओली पोप 24 रन और हैरी ब्रूक 23 रन बनाकर आउट हुए। दोनों को आकाश दीप ने पवेलियन भेजा। उन्होंने बेन डकेट और जो रूट के भी विकेट झटके। जैक क्रॉली को सिराज ने आउट किया। रविवार को एजबेस्टन मैदान पर चल रहे मैच का 5वां दिन है और पहला सेशन जारी है। बारिश के कारण दिन का खेल डेढ़ घंटे देरी से शुरू हुआ। इस कारण 10 ओवर कम किए गए हैं। आज 80 ओवर का खेल होगा। बर्मिंघम में इंग्लैंड ने 72/3 के स्कोर से खेलना शुरू किया। ओली पोप ने 24 और हैरी ब्रूक ने 15 रन से पारी को आगे बढ़ाया। भारत ने अपनी दूसरी पारी 427/6 के स्कोर पर डिक्लेयर की। पहली पारी में भारत ने 587 और इंग्लैंड ने 407 रन बनाए थे। यहां भारत को पहली पारी में 180 रन की बढ़त मिली थी। मैच का स्कोरकार्ड… आखिरी दिन के खेल की रिवाइज्ड टाइमिंग प्लेइंग-11 इंग्लैंड: बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स, जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टंग और शोएब बशीर। भारत: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, आकाशदीप, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।
- By Pradesh Express
- Edited By: Pradesh Express Editor
- Updated: Sun, 06 Jul 2025 01:14 PM (IST)
-
किन्नौर की श्रुति नेगी बैंकॉक में लहराएंगी भारत का परचम
International