
हिमाचल में 30 जून की रात 16 जगह बादल फटे:पटिकरी पावर प्रोजेक्ट तबाह, 12 लोगों ने भागकर जान बचाई; राज्य में अब तक 51 मौतें
हिमाचल प्रदेश में 20-21 जून को मानसून की एंट्री हुई थी। अब तक 20 से ज्यादा जगह बादल फटने की घटना हो चुकी हैं। अकेले 30 जून की रात मंडी और किन्नौर में 16 जगह बादल फटे थे। इस मानसून में राज्य में लैंडस्लाइड-बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में अब तक 51 लोगों की मौत हो चुकी है। 22 से ज्यादा लोग लापता हैं। 40 के करीब मकान पूरी तरह ढह गए हैं। मंडी जिले से बहने वाली ब्यास नदी उफान पर है। राज्य में आज तेज बारिश का रेड अलर्ट है। मंडी के पास सराज क्षेत्र में बादल फटने के बाद भारी बारिश से पटिकरी पावर प्रोजेक्ट पूरी तरह तबाह हो गया। घटना के वक्त इसमें 12 कर्मचारी काम कर रहे थे। सभी ने किसी तरह भागकर जान बचाई। 30 जून: किन्नौर में 1, मंडी जिले में 15 जगह बादल फटे 1. किन्नौर 2. मंडी जिला- हिमाचल में बादल फटने के बाद की 5 तस्वीरें… अन्य राज्यों से बारिश की तस्वीरें… देशभर में 1 जुलाई को हुई बारिश मैप में देखिए… देशभर में बारिश से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे दिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
- By Pradesh Express
- Edited By: Pradesh Express Editor
- Updated: Wed, 02 Jul 2025 01:21 PM (IST)