09 October 2025
तेलंगाना BJP विधायक टी राजा ने पार्टी छोड़ी:रामचंद्र राव को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की खबर से नाराज, कहा- यह कार्यकर्ताओं के लिए सदमा

तेलंगाना BJP विधायक टी राजा ने पार्टी छोड़ी:रामचंद्र राव को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की खबर से नाराज, कहा- यह कार्यकर्ताओं के लिए सदमा

तेलंगाना के भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने सोमवार को पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। गोशामहल विधायक टी राजा ने पूर्व एमएलसी रामचंदर राव को तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष बनाने की खबरों पर कड़ी नाराजगी जताते हुए भाजपा की प्राथमिक सदस्यता छोड़ दी। टी. राजा ने भाजपा तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष जी किशन रेड्डी को अपना इस्तीफा भेजा है। उन्होंने लिखा कि बहुत सारे लोग चुप हैं, इसे उनकी सहमति न समझा जाए। यह लाखों कार्यकर्ताओं के लिए सदमे जैसा है। टी राजा ने केंद्री नेतृत्व से अपील की कि वे अपने फैसले पर दोबारा विचार करें। तेलंगाना में भाजपा अध्यक्ष चुनाव के लिए आज नामांकन किया जा रहा है। रामचंदर ने समर्थकों के साथ नामांकन किया है। दूसरे किसी नेता ने अब तक नामांकन नहीं किया है। ऐसे में एक जुलाई को अध्यक्ष के तौर पर रामचंदर के नाम का ऐलान किए जाने की संभावना है। उधर, रामचंदर के नाम पर नाराजगी जाहिर कर रहे टी राजा को 2022 में पार्टी से निलंबित किया जा चुका है। निलंबन अक्टूबर 2023 में वापस ले लिया गया था। वे तीन बार गोशामहल से विधायक चुने गए हैं। टी. राजा सिंह पर 105 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें 18 सांप्रदायिक अपराधों से जुड़े हैं। इस्तीफे में लिखा- चुप्पी को सहमति न समझा जाए टी राजा ने लिखा- “यह पत्र व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा के बारे में नहीं है, बल्कि उन लाखों वफादार भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के दर्द और हताशा को दर्शाता है, जो खुद को दरकिनार और अनसुना महसूस करते हैं। कुछ चुनिंदा लोग पर्दे के पीछे से शो चला रहे हैं, जिससे आंतरिक असंतोष और जमीनी स्तर से जुड़ाव खत्म हो रहा है। मैं सिर्फ अपने लिए नहीं, बल्कि उन अनगिनत कार्यकर्ताओं और मतदाताओं के लिए बोल रहा हूं जो हमारे साथ आस्था में खड़े थे और जो आज निराश महसूस कर रहे हैं। हालांकि मैं पार्टी से अलग हो रहा हूं, परंतु मैं हिंदुत्व की विचारधारा, धर्म की सेवा और गोशामहल की जनता के लिए पूर्ण रूप से समर्पित हूं। मैं अपनी आवाज को और ज्यादा मजबूती से उठाता रहूंगा और हिंदू समाज के साथ दृढ़ता से खड़ा रहूंगा।” विवादित बयानों के लिए मशहूर रहे हैं टी राजा टी राजा सिंह पॉलिटिकल जर्नी वीडियो कैसेट बेच कर चलाते थे परिवार 1 जुलाई को होगा तेलंगाना के प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने आंतरिक चुनाव शुरू कर दिए हैं, जिसकी शुरुआत देशभर में राज्य इकाई अध्यक्षों की नियुक्ति से हो रही है। अधिकांश राज्यों में इसे तीन हफ्तों में पूरा कर लिया जाएगा।जबकि झारखंड जैसे राज्यों में इसके अगस्त के आखिर तक पूरा होने की संभावना है। सोमवार को उत्तराखंड और मिजोरम बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चुने गए। उत्तराखण्ड में मौजूदा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट दोबारा चुने गए। वहीं, मिजोरम में पूर्व मंत्री और विधायक के बेचुआ अध्यक्ष चुने गए। आज 6 राज्यों में बीजेपी अध्यक्ष के लिए चुनाव हुए। अब तक 20 राज्यों के चुनाव हो चुके हैं। अगले दो दिनों में 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चुनाव होंगे। आने वाले हफ्ते में कई राज्यों में राज्य इकाई अध्यक्षों का चुनाव होने की उम्मीद है। कम से कम 5 राज्यों में अध्यक्षों के चुनाव के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया शुरू होगी। इसी कड़ी में तेलंगाना के अध्यक्ष का ऐलान 1 जुलाई को होगा। इसके लिए केवल एक उम्मीदवार एन रामचंदर राव ने नामांकन दाखिल किया है। वर्तमान अध्यक्ष और करीमनगर सांसद बंदी संजय कुमार का कार्यकाल जुलाई में समाप्त हो रहा है।