
तेलंगाना में विरोध के बावजूद रामचंद्र राव BJP प्रदेशाध्यक्ष बने:एमपी में हेमंत खंडेलवाल, हिमाचल में राजीव बिंदल, उत्तराखंड में महेंद्र भट्ट को कमान
भाजपा ने मंगलवार को 4 राज्य हिमाचल, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में निर्विरोध प्रदेशाध्यक्ष चुन लिया है। इसके अलावा एमपी में हेमंत विजय खंडेलवाल ने भी निर्विरोध नामांकन भरा। बुधवार को उनकी जीत का ऐलान किया जाएगा। हिमाचल में राजीव बिंदल को तीसरी बार कमान दी गई है। वहीं, महेंद्र भट्ट दूसरी बार उत्तराखंड अध्यक्ष बने। आंध्रप्रदेश में पीएनवी माधव और तेलंगाना में रामचंद्र राव को चुना गया है। महाराष्ट्र में रवींद्र चव्हाण के नाम का ऐलान होना बाकी है। तेलंगाना में रामचंदर राव को प्रत्याशी बनाए जाने पर विवाद हुआ था। गोशामहल से विधायक टी राजा ने विरोध करते हुए सोमवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। 2 दिन में 9 राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की तस्वीर साफ हो जाएगी। भाजपा के संविधान के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव 50% राज्यों में चुनाव होने के बाद ही होता है। फिलहाल भाजपा की 37 मान्यता प्राप्त स्टेट यूनिट हैं। इनमें से अब तक 14 राज्यों में अध्यक्ष चुने जा चुके हैं। मंगलवार को 19 राज्यों के अध्यक्ष चुन लिए जाएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जुलाई में चुने जा सकते हैं। आंध्र प्रदेश: पीवीएन माधव संघ के करीबी पीवीएन माधव ने 2003 में भाजयुमो से सक्रिय राजनीति की शुरुआत की। 2007 से 2010 तक वह भाजयुमो के प्रदेश महासचिव और 2010 से 2013 तक राष्ट्रीय सचिव रहे। बाद में वह विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) बने। उन्हें संघ का करीबी माना जाता है।
उनके पिता पीवी चलपति राव अविभाजित आंध्र प्रदेश के पहले भाजपा अध्यक्ष थे। चलपति राज्य में पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक थे।
उत्तराखंड: महेंद्र भट्ट को लगातार दूसरी बार कमान भाजपा ने महेंद्र भट्ट को लगातार दूसरी बार राज्य में पार्टी का मुखिया बनाया है। उन्हें अप्रैल, 2024 में राज्यसभा का सांसद भी बनाया गया था। भट्ट चमोली जिले की बद्रीनाथ विधानसभा सीट से विधायक भी रह चुके हैं। तेलंगाना: रामचंदर राव विरोध के बाद भी पार्टी की पंसद एन रामचंदर राव तेलंगाना हाईकोर्ट के सीनियर एडवोकेट हैं। वे राज्य विधान परिषद के सदस्य भी रह चुके हैं। राव लंबे समय से पार्टी और संघ से जुड़े हुए है। उन्होंने राजनीति की शुरुआत हैदराबाद की उस्मानिया यूनिवर्सिटी में छात्र नेता के तौर पर की थी। उस दौरान वे भाजपा की स्टूडेंट विंग अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के सदस्य थे। प्रदेश अध्यक्ष बनने से पहले राव के पास राज्य में पार्टी के सदस्यता अभियान का जिम्मा था। तेलंगाना में रामचंदर राव को प्रत्याशी बनाए जाने का विरोध भी हुआ। गोशामहल से विधायक टी राजा ने विरोध करते हुए सोमवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। जानिए कौन हैं मध्यप्रदेश बीजेपी अध्यक्ष हेमंत नड्डा का कार्यकाल जून 2024 में खत्म हो चुका बतौर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल जून 2024 को खत्म हो चुका है। वह एक्सटेंशन पर हैं। वहीं, वह केंद्र सरकार में मंत्री भी हैं, इस वजह से भाजपा जल्द नया अध्यक्ष चुनने की तैयारी में जुटी है। जेपी नड्डा को 2019 में कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था और जनवरी 2020 में वे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे। ——————- ये खबर भी पढ़ें… BJP के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष पर RSS-BJP आमने-सामने, संघ का अल्टीमेटम पार्टी ने इग्नोर किया, नड्डा को 40 दिन का एक्सटेंशन ‘BJP को नए अध्यक्ष पद के लिए जेपी नड्डा जैसा ही कोई नाम चाहिए। उधर, RSS को कोई ऐसा चाहिए, जो संगठन का भरोसेमंद हो, जिसकी नीयत RSS की पद्धति और नीति पर चलने की हो। कम से कम नड्डा या नड्डा जैसा कोई लीडर इस कसौटी पर बिल्कुल भी खरा नहीं उतरता।’ पूरी खबर पढ़ें…
- By Pradesh Express
- Edited By: Pradesh Express Editor
- Updated: Tue, 01 Jul 2025 01:22 PM (IST)