
एक्स गर्लफ्रेंड को अश्लील मैसेज भेजा तो कपड़े उतारकर पिटाई:नए बॉयफ्रेंड और उसके दोस्तों ने मारा; 8 आरोपी गिरफ्तार
बेंगलुरु में एक युवक को अपनी पूर्व प्रेमिका को अश्लील मैसेज भेजने के आरोप में 10 लोगों ने अगवा कर पीटा। इस दौरान युवक के कपड़े उतार कर प्राइवेट पार्ट्स पर वार भी किया गया। इस पूरी घटना का वीडियो आरोपियों में से एक ने मोबाइल पर रिकॉर्ड किया, इसके बाद इसे वायरल कर दिया। पुलिस ने इस मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से एक लड़की का ब्वॉयफ्रेंड भी है। पूरे मामले को समझें.. पीड़ित युवक कुशल और उसकी पूर्व प्रेमिका कॉलेज में साथ पढ़ते थे। इस दौरान दोनों का 2 साल तक अफेयर चला और कुछ महीने पहले ब्रेकअप हो गया था। इसके बाद लड़की ने किसी और से रिलेशनशिप में आ गई थी। इससे कुशल नाराज था और उसने लड़की को अश्लील मैसेज भेजे। लड़की ने यह मैसेज अपने ब्वॉयफ्रेंड को दिखाए। इसके बाद उन्होंने कुशल को सबक सिखाने की साजिश रची। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने 30 जून को कुशल को एक बहाने से बुलाया और फिर कार में अगवा कर झील के पास एक सुनसान जगह पर ले जाकर पीटा। आरोपियों ने रेणुकास्वामी मर्डर केस से प्रेरित होकर साजिश रची पुलिस ने सोमवार को बताया कि कुशल की हालत अब स्थिर है। उन्होंने यह भी कहा कि हमले में शामिल लोगों ने दर्शन वाले केस से प्रेरित होकर हमले की साजिश रची। मामले की जांच जारी है और बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। क्या है रेणुकास्वामी मर्डर केस?
रेणुकास्वामी की लाश 8 जून 2024 को बेंगलुरु के सुमनहल्ली में एक नाले के पास मिली थी। 33 साल का मृतक रेणुकास्वामी एक्टर दर्शन का फैन था। जनवरी 2024 में कन्नड़ एक्ट्रेस पवित्रा गौड़ा ने दर्शन के साथ अपनी 10वीं एनिवर्सरी मनाई थी। इससे दोनों की रिलेशनशिप विवादों में आ गई, क्योंकि दर्शन पहले से शादीशुदा हैं। इस खबर से रेणुकास्वामी काफी नाराज था। वह लगातार पवित्रा को मैसेज कर दर्शन से दूर रहने को कह रहा था। शुरुआत में पवित्रा ने उसके मैसेज इग्नोर किए, लेकिन बाद में रेणुकास्वामी आपत्तिजनक मैसेज करके धमकियां देने लगा। इसके बाद पवित्रा ने दर्शन को रेणुकास्वामी की हत्या करने के लिए उकसाया। उसे सजा देने के लिए भी कहा। दर्शन ने अपने साथियों की मदद से रेणुकास्वामी को किडनैप करवाया। सभी उसे एक गोडाउन में लेकर गए। जहां उसका मर्डर करने से पहले उसे टॉर्चर किया गया। पुलिस के मुताबिक, गोडाउन में दर्शन और उनके साथियों ने रेणुकास्वामी को जमकर मारा-पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। मर्डर के बाद दर्शन के जिन साथियों के कपड़े खून से सन गए थे। उन्होंने पास में स्थित रिलायंस स्टोर से जाकर नए कपड़े खरीदे और वहीं बदल लिए। —————————- इस खबर से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… 1. रेणुकास्वामी मर्डर केस- सुपरस्टार दर्शन के कपड़ों पर खून था:चार्जशीट में खुलासा, फैन के प्राइवेट पार्ट पर लगाया था करंट; पुलिस को मिले 230 सबूत साउथ के मशहूर एक्टर दर्शन थुगुदीपा और एक्ट्रेस पवित्रा गौड़ा के चर्चित रेणुकास्वामी मर्डर केस में पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में चार्जशीट दायर की है। इस चार्जशीट में कहा गया है कि दर्शन के कपड़ों और पवित्रा की जूती पर खून के धब्बे पाए गए थे। वहीं दोनों ने फैन रेणुकास्वामी को इस हद तक टॉर्चर किया कि उसके प्राइवेट पार्ट पर करंट तक लगाया। इस खबर को पूरी पढ़ें…
- By Pradesh Express
- Edited By: Pradesh Express Editor
- Updated: Mon, 07 Jul 2025 01:31 PM (IST)