
करियर क्लैरिटी:BBA या BCA? डेटा एनालिस्ट के लिए कौन सा रास्ता सही; जानें एग्रीकल्चर में जॉब्स के अलावा ऑप्शंस
करियर क्लैरिटी सीजन 2 के एपिसोड 37 वें एपिसोड में आपका स्वागत है। आज हम दो सवालों का जवाब दे रहे हैं। पहला सवाल है इंदौर से रितिक एकले का और दूसरा सवाल है आनंद का। सवाल- मेरी 12वीं 2021 में कंप्लीट हो गई थी। उसके बाद मैंने बीटेक लिया और सेकेंड ईयर में ड्रॉप आउट कर दिया। अब मुझे डेटा एनालिस्ट बनना है। इसके लिए BBA करूं या BCA करूं। जवाब- सीनियर करियर काउंसलर श्वेता खन्ना भंद्राल बताती हैं- आप BCA कर सकते हैं। आपने बीच में ही BTech छोड़ी है तो आपने 12वीं में PCM भी पढ़ा होगा तो आप अब जब फिर से ग्रेजुएशन करने ही वाले हैं तो आप BSc डेटा साइंस, Bsc डेटा एनालिटिक्स या BBA डेटा साइंस भी कर सकते हैं। आप चाहें तो बैचलर इन इकोनॉमिक्स या स्टैटिक्स से भी बैचलर्स कर सकते हैं। आप BCA डेटा साइंस भी कर सकते हैं। कई सारी बड़ी कंपनियां ये सारे कोर्स फ्री में करवाती हैं। सवाल- मैंने 2025 में JNKU से बीएससी ऑनर्स एग्रीकल्चर किया है। मैं कस्टम हायरिंग सेंटर खोलना चाहता हूं। उसके लिए मुझे क्या करना होगा। जवाब- सीनियर करियर काउंसलर डॉ आशीष श्रीवास्तव बताते हैं- कस्टम हायरिंग सेंटर खोलने के लिए आपको सबसे पहले कृषि अभियांत्रिकी संचालनालय की वेबसाइट chc.mpdage.org पर जाएं। कस्टम हायरिंग सेंटर के लिए अप्लाई करें और बैंक ड्राफ्ट में 10 हजार जमा करें। इसमें सिलेक्शन मेरिट बेसिस पर होता है। इसमें अधिकतम 10 लाख रुपए तक की सब्सिडी मिलती है। सवाल अभी भेजने के लिए यहां क्लिक करें सरकारी नौकरियों की खबर के लिए यहां क्लिक करें…
- By Pradesh Express
- Edited By: Pradesh Express Editor
- Updated: Thu, 03 Jul 2025 01:31 PM (IST)