
वक्फ संपत्तियों की पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में ऐतिहासिक पहलकेंद्र सरकार ने निगरानी और प्रबंधन के लिए उठाया बड़ा कदम
मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड ने वक्फ संपत्तियों में पारदर्शिता और जवाबदेही लाने के उद्देश्य से डिजिटल अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत राज्य की 15,008 वक्फ कमेटियों के लिए बैंक खाते खोलना अनिवार्य किया गया है। अब सभी कमेटियों का लेन-देन ऑनलाइन माध्यम से होगा, जिससे नकद लेन-देन पूरी तरह बंद हो जाएगा। इस कदम से वित्तीय अनियमितताओं और घोटालों पर प्रभावी रोक लगेगी। साथ ही, वक्फ संपत्तियों से होने वाली आय और व्यय का पूरा रिकॉर्ड अब डिजिटल रूप से उपलब्ध रहेगा। इससे न केवल पारदर्शिता बढ़ेगी बल्कि कमेटियों की वित्तीय जवाबदेही भी सुनिश्चित हो सकेगी।
- By Pradesh Express
- Edited By: Pradesh Express Editor
- Updated: Tue, 01 Jul 2025 04:00 PM (IST)
31 Aug 2025
31 Aug 2025
31 Aug 2025
31 Aug 2025
31 Aug 2025
30 Aug 2025
29 Aug 2025