11 April 2026
राजस्थान में जगुआर फाइटर जेट क्रैश, 2 लोगों की मौत; चूरू के गांव में मलबा बिखरा, शव क्षत-विक्षत

राजस्थान में जगुआर फाइटर जेट क्रैश, 2 लोगों की मौत; चूरू के गांव में मलबा बिखरा, शव क्षत-विक्षत

राजस्थान के चूरू जिले में शुक्रवार सुबह भारतीय वायुसेना का जगुआर फाइटर जेट क्रैश हो गया। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, प्लेन का मलबा चूरू के राजलदेसर थाना क्षेत्र के भाणूदा गांव में गिरा, जहां चारों ओर मलबा बिखर गया।

चूरू एसपी जय यादव ने बताया कि क्रैश की सूचना मिलते ही राजलदेसर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मलबे के पास से शव के टुकड़े बरामद हुए हैं, जो बुरी तरह क्षत-विक्षत अवस्था में हैं। घटना के बाद गांव में लोगों की भीड़ जमा हो गई है, जबकि पुलिस ने इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल यह हादसा किस कारण हुआ, इसकी जांच एयरफोर्स और पुलिस द्वारा की जा रही है। विस्तृत जानकारी का इंतजार है।