
भास्कर अपडेट्स:ओडिशा के पूर्व CM नवीन पटनायक सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुआ
ओडिशा के पूर्व CM और BJD के अध्यक्ष नवीन पटनायक सोमवार को मुंबई के निजी अस्पताल से डिस्चार्ज हुए। सर्वाइकल अर्थराइटिस के कारण उनकी रीढ़ की सर्जरी हुई थी। सर्जरी 20 जून को हुई थी। तब से वे यहां एडमिट थे। आज की अन्य बड़ी खबरें… पुणे रेलवे स्टेशन पर महात्मा गांधी की मूर्ति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार
पुणे रेलवे स्टेशन पर रविवार रात महात्मा गांधी की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने वाला युवक सूरज शुक्ला (उत्तर प्रदेश निवासी) पकड़ा गया। वह तेजधार औजार से मूर्ति को नुकसान पहुंचा रहा था, लेकिन स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस के मुताबिक, वह मानसिक रूप से अस्थिर है और बहन की मौत के बाद तनाव में था। घटना के विरोध में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया और मूर्ति का दूध से अभिषेक किया। पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है और जांच जारी है। महाराष्ट्र के रायगढ़ कोस्ट पर संदिग्ध नाव दिखी, सुरक्षा बढ़ाई गई महाराष्ट्र के रायगढ़ कोस्ट पर संदिग्ध नाव नजर आने के बाद सोमवार को सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अफसरों ने बताया कि नाव रविवार रात भारतीय नौसेना के रडार पर दिखाई दी थी। कहा जा रहा है कि यह नाव मछुआरों की हो सकती है। इसके बाद पुलिस और समुद्री सुरक्षा अधिकारियों ने नाव की तलाश शुरू कर दी है। रियाद से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, वजह साफ नहीं रियाद (सऊदी अरब) से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI926 को जयपुर एयरपोर्ट डायवर्ट कर दिया गया। यह फ्लाइट रविवार शाम 5 बजे के बाद रियाद से रवाना हुई थी और इसका दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर रात 1 बजे लैंड करने का समय था, लेकिन इसे जयपुर एयरपोर्ट उतारा गया। फिलहाल फ्लाइट के डायवर्ट होने की वजह साफ नहीं है। एअर इंडिया की ओर से अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। नवी मुंबई में APMC मार्केट के पास गोदाम में आग, कई वाहन जले महाराष्ट्र के नवी मुंबई (टुर्भे सेक्टर 20) में APMC मार्केट के पास ट्रक पार्किंग क्षेत्र में एक गोदाम में देर रात आग लग गई। इससे कई वाहन जल गए। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और आग बुझाने का काम अब भी जारी है। अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। पुरी में भगवान को 208 किलो सोने के आभूषणों से सजाया, शाम साढ़े 6 से रात 11 तक दर्शन होंगे ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ, उनके भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा को रथों पर सुनाबेशा (सोने की पोशाक) में रविवार को सजाया गया। इस खास अवसर पर तीनों देवताओं को करीब 208 किलो सोने के आभूषण पहनें। यह आयोजन रथ यात्रा उत्सव का अहम हिस्सा है। श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) के अनुसार, भक्त शाम 6.30 बजे से रात 11 बजे तक इस भव्य परंपरा के दर्शन कर सकेंगे। मंदिर सूत्रों के मुताबिक, देवताओं को लगभग 30 तरह के आभूषण पहनाए जाते हैं, जिनमें सोना, चांदी, हीरे और अन्य कीमती धातुएं शामिल होती हैं।
- By Pradesh Express
- Edited By: Pradesh Express Editor
- Updated: Mon, 07 Jul 2025 01:31 PM (IST)