भोपाल में राष्ट्रीय ध्वज का अपमान, वार्ड क्रमांक 50 के नगर निगम कर्मचारियों पर गंभीर आरोप
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां नगर निगम वार्ड क्रमांक 50 के कर्मचारियों और अधिकारियों पर हमारे देश के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का अपमान करने का आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार, नगर निगम कर्मचारियों द्वारा तिरंगे को कचरे के साथ जलाया गया, जिससे देशभक्तों में आक्रोश फैल गया है।
स्थानीय लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया और संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों पर देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की है। उनका कहना है कि जो लोग राष्ट्रीय ध्वज का अपमान कर रहे हैं, उनके खिलाफ तुरंत कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी ऐसा कृत्य करने की हिम्मत न कर सके।
लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस घटना को हल्के में न लिया जाए और दोषियों पर तत्काल देशद्रोह का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए। मामले को लेकर क्षेत्र में रोष का माहौल है और जल्द कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।

Madhya Pradesh Bhopal Our national flag was burnt.
— Shruti Dhore (@ShrutiDhore) July 5, 2025
The national flag of our country India was insulted by the employees and officials of Municipal Corporation Ward No. 50.
A case of treason should be immediately registered against those who have committed this act. pic.twitter.com/n0y96Xt8tV
- By Pradesh Express
- Edited By: Pradesh Express Editor
- Updated: Sun, 06 Jul 2025 10:42 AM (IST)